बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
14/अप्रैल/2020
लॉक डाउन के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर
1925 रु के समर्थन मूल्य पर शुरू होगी खरीदी …
आलोक हरदेनिया
पिपरिया – लॉक डाउन के बीच मध्यप्रदेश शासन कल 15 अप्रैल से किसानों से गेहूं खरीदी प्रारंभ करने जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह खरीदी कल सुबह से प्रारंभ करेगी । किसानों को दो पालियों में एसएमएस भेजकर खरीदी केंद बुलाया जायेगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 01:बजे के बीच 5 किसानों को और फिर दूसरी पाली में 2 बजे से 05: 30 बजे के बीच 5 किसानों को बुलाया जायेगा। होशंगाबाद जिले में कुल 290 सरकारी खरीदी केंद्रों पर किसानों से 1925 रु प्रति किवंटल के समर्थन मूल्य की दर पर यह खरीदी होगी। पिपरिया में 32 और बनखेड़ी तहसील में 29 खरीदी केंद्र बनाये गये है।
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बोले तैयार है हम
15 अप्रैल से शरू होने वाली गेहूं खरीदी की तैयारियों की जानकारी विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने प्रशासनिक अधिकारियों से ली । एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि गेहूं की समर्थन मूल्य की सरकारी खरीदी को कल 15 अप्रैल से शासन की मंशा के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह खरीदी की जायेगी। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि वही किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों पर आये जिन्हें गेहूं खरीदी का एसएमएस मिला हो।
