Site icon Kesaria News

NSA का आरोपी कोरोना पॉजिटिव नरसिंहपुर में गिरफ्तार!

रासुका का आरोपी कोरोना पॉजिटिव नरसिंहपुर में गिरफ्तार

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

20/अप्रैल/2020

केसरिया डेस्क….

नरसिंहपुर – इंदौर का कोरोना पॉजिटिव रासुका बंदी जावेद खान जो जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार हो गया था उसे सोमवार को पुलिस ने नरसिंहपुर के मदनपुर चेक पोस्ट में गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से भागने के बाद जावेद ट्रक से राजमार्ग तक गया। वहां मोटरसाइकिल चोरी करके इंदौर की तरफ भाग रहा था तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ था फरार …

News video

जावेद कल रविवार को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से फरार हो गया था। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था। जावेद को नौ अप्रैल को इंदौर से जबलपुर सेंट्रल जेल लाया गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने पहले 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था फिर उसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version