Site icon Kesaria News

Boys Locker Room साइबर पुलिस की गिरफ्त में छात्र!

“Boys Locker Room” साइबर सेल की हिरासत में नामी स्कूल का छात्र, इंस्टाग्राम ग्रुप की अश्लील चैट हुई थी वायरल……

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
05/मई/2020

केसरिया डेस्क
दिल्ली

Boys Locker Room ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान हुई है। ये सभी दाक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं।

सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “बॉयज़ लॉकर रूम” के ग्रुप से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई जिसने सबको चौका दिया। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने दिल्ली के नामी स्कूल के छात्र को हिरासत में लिया है। साइबर सेल उक्त के मोबाइल फोन को जब्त किया है। ग्रुप के करीब 20 और लड़कों की पहचान भी हुई है, ये सभी दाक्षिणी दिल्ली के 4-5 स्कूलों के छात्र हैं। बाकी छात्रों की भी पहचान हुई है और जल्द पूछताछ भी होगी।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इंस्टाग्राम एडमिनिस्ट्रेशन को एक पत्र लिखकर इस ग्रुप के बारे में जानकारी भी मांगी है।
पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आईटी एक्ट 66 और 67A के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। ये बातें इतनी आपत्तिजनक हैं की इन्हें लिखना उचित नही है। तस्वीरें इंस्टाग्राम के एक चैट ग्रुप ‘बॉयज लॉकर रूम’ की हैं। इस ग्रुप में न सिर्फ लड़कियों की फोटो अपलोड की जाती हैं बल्कि उनसे छेड़छाड़ करके उन पर अभद्र टिप्पणियां भी की जाती हैं। कम उम्र की लड़कियों के बारे में अश्लील और अनैतिक हरकत की वजह से समाज में ग्रुप को लेकर चिंता है।
मां-बाप-नेता और प्रशासन चिंता और शंका से भरे हुए हैं।

अब सवाल उठता है कि इस ग्रुप की सच्चाई लोगों के सामने कैसे आई? दरअसल, इस पूरे मामले का खुलासा दक्षिणी दिल्ली की एक लड़की ने किया।

लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा-

दक्षिण दिल्ली के 17-18 साल की उम्र के लड़कों का एक ग्रुप है, जिसका नाम ‘बॉयज लॉकर रूम’ है, जहां कम उम्र लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ /एडिट कर आपत्तिजनक बनाया जा रहा था। मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा हैं।

मामले ने जब तूल पकड़ा तो दिल्ली महिला आयोग भी एक्शन में आ गया,दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में इंस्टाग्राम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी कर दिया है।
ये लड़के जल्द से जल्द गिरफ्तार होने चाहिए।

साभार मीडिया रिपोर्ट्स….

डेमो पिक.

नोट– समूचे मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है साइबर सेल के पास इसकी जिम्मेदारी है और तमाम तरीके से इसकी जांच की जा कर दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी ।
लेकिन एक बात जो इस वक्त महत्वपूर्ण है वह यह है कि आखिर समाज में बढ़ती डिजिटल लोकप्रियता के चक्कर में कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यूज करने वाले लोग अक्सर ना चाह कर भी अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं , तस्वीर और वीडियो के रूप में ।
अधिक लाइक्स फॉलोअर और कमेंट के चक्कर में कई बार अपनी प्राइवेसी को अनदेखा करते हैं।
खासकर महिलाओं और लड़कियों को अपनी प्राइवेसी सैटिंग्स को पुनः चेक करना चाहिए ,चाहे वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती/करता हों।

इन दिनों देखने में आया है कि टिक टॉक लॉक डाउन के दौरान काफी प्रचलन में आ गया है और अधिकतर टिक टॉक वीडियो में छोटे बच्चे जिनमें लड़के- लड़कियां भी हैं। महिला-पुरुष भी है कम समय में खुद के अकाउंट में ज्यादा फॉलोअर्स ,ज्यादा लाइक के चक्कर में अश्लीलता का सहारा भी ले रहे हैं।
एवं टिक टॉक में अभी ऐसे वीडियोज़ को रिपोर्ट करने के ऑप्शन तो हैं, लेकिन उन पर टिक टॉक कितना काम कर रहा है ये अभी अध्ययन का विषय है ।
जनहित में केसरिया न्यूज़ सलाह देता है अपने सभी दर्शकों ,पाठकों को एवं नागरिकों को कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से बचें या पहले अपनी सुरक्षा का अवश्य ध्यान रखें।
एवं जिस किसी भी सोशल डिजिटल प्लेटफार्म को आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें दी गई तमाम तरह की सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी करें ।
एवं अपने घर परिवार में छोटे बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग से होने वाले नुकसान और फायदे की भी बात भी जरूर करें ,जानकारी के अभाव के चलते भी कई बार लोग गलती कर बैठते हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version