कोरोना संकट में लॉकडाउन के दौरान,फेस मास्क नही लगाना पड़ा महंगा!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
27/मई/2020
पिपरिया,होशंगाबाद
कोरोना पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा है। प्रदेश सरकार और प्रशासन लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क लगाने बार – बार हाथ धोने , सेनिटाइजर का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगातार कह कर रहे है।प्रदेश सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से थूकने पर एक हजार रु जुर्माने तक का प्रावधान किया है।
लेकिन कुछ लापरवाह नागरिक कोरोना वायरस की गंभीरता को नही समझ रहे है। ऐसे ही नागरिकों को आज फेस मास्क का उपयोग नही करना महंगा पड़ गया। राजस्व और नगरपालिका ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऐसे लापरवाही करने वाले 98 नागरिकों से 19 हजार 500 रु जुर्माने के रूप में प्राप्त किये। तहसीलदार राजेश बौरासी ने बताया कि सरकार और प्रशासन की लगातार अपील करने के बाद भी जो नागरिक इस विश्व व्यापी महामारी की गंभीरता को नही समझ रहे थे। मुख्य बाजार में निरीक्षण के दौरान फेस मास्क नही लगाने वाले लोगो पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार ने बताया कि निरंतर मॉनिटरिंग जारी रहेगी लोग फेस मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करे।
