Kesaria News

भोपाल वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला..

भोपाल वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला…एक आरोपी अभी भी फरार!

बड़ी खबर केसरिया खबर
05/जुलाई/2020

भोपाल,मप्र…

वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला। कल देर रात नवदुनिया के ब्यूरो हेड धनंजय प्रताप सिंह पर कुछ शराब खोरों/शराबियों ने उनके घर पर ही हमला कर दिया।
ये बदमाश रोज़ कॉलोनी में दारू पीकर हंगामा करते हैं। इसकी लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस सक्रिय नही हुई , और इसी कारण यह घटना घटित हुई।


मिली जानकारी अनुसार धनंजय सिंह के सिर पर रॉड का वार हुआ जिसको झेलते हुए उनके हाथ में गंभीर चोट लगी, 8 टांके भी लगे हैं।
पैर में भी रॉड के घाव बताए गए हैं।
लगातार खून बहने के बीच FIR लिखवाने के लिए थाने में डेढ़ घंटे बैठने की जानकारी भी मिली है।


कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। एक आरोपी अभी तक फरार है।

फिलहाल धनंजय सिंह अस्पताल से घर लौट आए हैं।

केसरिया न्यूज़ परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version