नाबालिगों से शोषण मामला आरोपी श्रीनगर से गिरफ्तार!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल,मप्र
15/ जुलाई/ 2020

भोपाल-फरार आरोपी अखबार मालिक को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया….

एसपी साउथ साईंकृष्ण एस थोटा ने की गिरफ्तारी की पुष्टि…

लीगल प्रोसीजर पूरा करके भोपाल लाया जाएगा…

पुलिस को लोकेशन मिली थी कि आरोपी श्रीनगर में है…

भोपाल
थाना शाहपुरा के अपराध क्रमांक 372/20 धारा 376, 376(2)N, 365(A), 120(B) IPC एवं 5/6 पॉक्सो में 30 हजार रुपये के फ़रार ईनामी आरोपी प्यारे मियां उर्फ अब्बा के श्रीनगर में फरारी काटने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।
उक्त सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस के सहयोग से फरार अभियुक्त प्यारे मियां को हिरासत में लिया जा चुका है।

अवैध निर्माण को ध्यस्त करता प्रशासन


प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस भोपाल की टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है तथा आगामी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जल्द आरोपी को भोपाल लाया जा रहा है।


अभी हाल ही में भोपाल में सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी की अवैध संपत्तियों को तोड़ने के साथ ही शासकीय आवास सहित राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता को भी निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई रसूखदार ,सफेदपोश भी इस घिनोने कृत्य की जद में आएंगे। फ़िलहाल पुलिस ऐसे किसी भी खुलासे से बचती नज़र आई है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।