Site icon Kesaria News

दिग्विजय तेरे ब….में दम हो तो…मंत्री भदौरिया!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

19/जुलाई/2020

भिंड/भोपाल, मप्र

दिग्गी पर मंत्री भदौरिया का विवादित बयान, मंच से कहा तेरे… ने भी टाइगर नहीं मारे होंगे!

मप्र में आगामी उपचुनावों से पहले जहां पार्टी छोड़ने और तोड़ने का दौर जारी है इसी बीच अपनी गर्म तासीर के लिए देश-दुनिया मे जाने जाने वाले क्षेत्र चंबल में एक बार फिर सियासी पारा गर्मा गया है।

चंबल में गरमाई सियासत…..

मंत्री बनने के बाद अपने भिंड आगमन पर, बस स्टैंड पर पहुंचकर मंत्री अरविंद भदौरिया ( Minister Arvind Bhadoria) ने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित किया। संबोधन के दौरान मंत्री अरविंद भदौरिया ने पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता राजयसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर जमकर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह पर विवादित/अमर्यादित बयान दे दिया,जिसके बाद अब मप्र की सियासत एक बार फिर गर्मा सकती है।

मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि मैं बेंगलुरु में था, तब दिग्विजय सिंह ने मेरे भाई पर केस रजिस्टर्ड करवा के उन्हें पुलिस से उठवा रहे थे। मैं चंबल की माटी में पैदा हुआ हूं, किसी से नही डरता।

वायरल वीडियो

मंत्री ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि 2-2 टाइगर मारेंगे, तेरे बाप ने भी कभी टाइगर नहीं मारे होंगे!

मंत्री बनने पर पहली बार आए सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने अपने भाषण में कहा दिग्गी राजा ने मुझे खरीदने की कोशिश की… साथ ही अरविंद भदौरिया ने पूर्व मंत्री और अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे पर भी जमकर निशाना साधा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभी तक कांग्रेस की और से कोई पलटवार नही आया है।

लेकिन एक बात स्पष्ठ हो गयी है कि टाइगर ज़िंदा है! और मप्र में कोई एक टाइगर नही… शीर्षक वाली केसरिया खबर पर मुहर लगती नज़र आरही है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version