तहसीलदार के साथ नपा सीएमओ जायजा लेने पहुँचे ग्रामीण क्षेत्र सांडिया….
31/अगस्त/2020
पिपरिया, होशंगाबाद …आलोक हरदेनिया
पिपरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज होशंगाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुँचे, यहां उन्होंने नाव में बैठकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से कहा आप चिंता मत करना प्रदेश सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी। वही दूसरी और पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र सांडिया जहां नर्मदा जी ने अपना रौद्र रूप दिखाया था आज वहाँ वस्तु स्थिति का जायजा लेने नगरपालिका के सीएमओ विनोद प्रजापति और तहसीलदार राजेश बौरासी पहुँचे, ग्राम सांडिया में नर्मदा नदी में नाव पर सवार होकर तहसीलदार राजेश बौरासी और नगरपालिका सीएमओ विनोद प्रजापति ने जायजा लिया।

