Kesaria News

भोपाल कोरोना को लेकर नए आदेश जारी!

भोपाल-इन्दौर में आज रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

भोपाल
26/मार्च/2021

अब होली के दिन बिना कारण घर से निकलने पर रहेगी रोक…
मप्र के इन्दौर,भोपाल सहित आज मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हजार के ऊपर पहुंच गई,वहीं कोरोना संक्रमण से 18 लोगों की जान जाने की खबर है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए राजधानी भोपाल में आज हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है।

भोपाल में आज से नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की बजाए रात 9 बजे से सुबह 6बजे तक लगाने का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार यह लाॅकडाउन शनिवार रात 9 बजे से सोमवार 6 बजे तक रहेगा। वहीं आज भोपाल और इन्दौर सहित प्रदेश में कोरोना से 2019 लोग संक्रमित मिले है। नई गाइड लाइन के अनुसार सभी बाजार और दुकानें रात 9 बजे पूरी तरह बन्द हो जाएगी। इसके साथ ही रविवार को टोटल लाॅकडाउन रहेगा तथा होली के दिन यानी सोमवार को लोगों को अपने घरों में ही होली मनाने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। इसके साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।

आदेश की कॉपी

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version