Kesaria News

नरसिंहपुर कलेक्टर का प्रभार भरत यादव को

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
20-अप्रैल-2021

भोपाल

राज्य शासन द्वारा आज एक आदेश जारी कर 2008 बैच के आईएएस भरत यादव को 2009 बैच के आईएएस वेद प्रकाश शर्मा की जगह नरसिंहपुर कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

दरअसल देर रात तबीयत बिगड़ने पर कलेक्टर वेद प्रकाश शर्मा को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कोरोनावायरस पीड़ित के संपर्क में आने के कारण वेद प्रकाश शर्मा को भर्ती कराया गया है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version