Site icon Kesaria News

गुजरात से उठा कर लाओ आरोपियों को बोले सीएम शिवराज सिंह!

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को दिये निर्देश नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वालों को गुजरात से उठाकर लाओ..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल, मप्र
12/मई/2021

शेलेंद्र मिश्रा (शैली)….

भोपाल – जबलपुर में कोरोना मरीजाें को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े एक्शन की तरफ इशारा किया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी को निर्देश दिए कि नकली रेमडेसिविर बनाने वालों को गुजरात से उठा कर लाओ। इंजेक्शन भले ही वहां बने, लेकिन मध्य प्रदेश में बेचे गए। उन्होंने कहा कि पूरी संभावना है कि इंजेक्शन जानबूझकर नकली बनाए गए, इसलिए मरीज को असली डोज नहीं लग पाए।

मुख्यमंत्री के बुधवार शाम बुलाई कोरोना की समीक्षा बैठक में तल्ख तेवर दिखे। उन्होंने कहा, हो सकता है कि असली रेमडेसिविर remdesivir लगते, तो शायद कई लोगों की जान बच जाती। यह हत्या का मामला बनता है। उन्होंने डीजीपी से कहा कि असली जड़ तो गुजरात में है। उन्हें भी नहीं छोड़ना है। आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

आपको बता दें नकली रेमड़ेसिविर इंजेक्शन के मामले में जबलपुर सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने मोखा पर रासुका ( NSA ) नही लगाई है । जोकि समझ से परे है।

जबकि सरकार ने जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका में मामला दर्ज करने को कहा है। बहरहाल देखने वाली बात तो यह होगी कि इस गौरख धंधे में कितने सफेद पोश शामिल है । जिनको पुलिस अदालत में सजा दिला पाती है या नही ये तो आने वाला समय ही बातयेगा।
क्योंकि मोखा की राजनीति में दखलंदाजी और बड़े बड़े नेताओं से संबंधों की बातें भी लगातार जारी हैं!

Video link
CM file photo

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version