Site icon Kesaria News

मप्र सरकार प्लेन दुर्घटना मामले में pilots के लाइसेंस ससपेंड!

मप्र के ग्वालियर में remdesivir इंजेक्शन लेकर पहुंचे मप्र सरकार के विमान की क्रैश लैंडिंग मामले में पायलट्स के लाइसेंस ससपेंड…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

भोपाल, 25/अगस्त/2021…

मप्र सरकार के प्लेन की लैंडिंग के दौरान क्रैश होने के मामले में (जानकारी अनुसार) पायलट कैप्टन माजिद अख्तर और को-पायलट शिव जायसवाल का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित किया गया है। कार्रवाई नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है। दुर्घटना की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है।

दरअसल इसी साल मई में मध्यप्रदेश सरकार का विमान गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आते वक्त 6 मई की रात 9 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रदेश सरकार ने पिछले साल अमेरिकी एविएशन कंपनी ट्रैक्सट्रॉन से 65 करोड़ रु. में 7 सीटर बी-200जीटी/वीटी एमपीक्यू प्लेन खरीदा था। उस वक्त देश में इतना अत्याधुनिक स्टेट प्लेन सिर्फ हरियाणा सरकार के पास था, लेकिन हैरानी की बात है कि ये प्लेन 3 महीने से ज्यादा समय से ग्वालियर एयरबेस पर ‘कबाड़’ जैसा खड़ा है। वजह है- इसका मेंटेनेंस न होना। प्लेन का कॉकपिट के आगे का हिस्सा, प्रोपेलर ब्लेड, प्रोपेलर हब और व्हील क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

Plane File photo

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version