Site icon Kesaria News

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम ने ली बैठक-अधिकारियों से बोले सीएम….

क़ानून व्यवस्था पर सीएम शिवराज सिंह ने ली कलेक्टर-कमिश्नर,एसपी की बैठक,कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर मप्र सरकार तैयार….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

भोपाल, 29/नवंबर/2021

कमिश्नर , कलेक्टर, आईजी, एसपी के साथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ने धीरे-धीरे सुशासन के लिए व्यवस्थागत रूप धारण कर लिया है: सीएम शिवराज सिंह….

कॉन्फ्रेंस का निश्चित एजेंडा है, उस पर बिंदुवार चर्चा होगी। सर्वप्रथम कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा और विश्लेषण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर्स, कलेक्टर्स, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक में भाग ले रहे हैं।

सुशासन का अर्थ है अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक भी राज्य शासन की सेवाएं सुगमता से पहुंचाना है।

हितग्राही मूलक योजनाओं में Framing, Sanction, Distribution , तीनों स्तर पर टेक्नोलॉजी का उपयोग कर प्रक्रियाओं का ऑटोमेशन किया जायेगा।

साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट पर भी सरकार चिंतित है एवं सावधानी बरतने के साथ कुछ नए नियमों को भी जल्द लागू किया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान के सभी कोविड नियमों को पालन करते रहना होगा।

जानकारी अनुसार सभी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर भी रोक लग सकती है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version