Site icon Kesaria News

पीएम मोदी ने दुर्ग बस हादसे पर जताया दुख, हादसे में 15 लोगों की मौत

दुर्ग | छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी।
पीएम मोदी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।
इससे पहले सीएम साय ने भी बस हादसे को लेकर दुख जताया था और बताया था कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन घायल हुए लोगों की देखरेख में जुटा हुआ है।

 

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version