Site icon Kesaria News

जनता मांग रही सिंघम….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

पिपरिया होशंगाबाद मध्य प्रदेश 19 जुलाई 2019

पिपरिया – नगर की कानून व्यवस्था इन दिनों पटरी से उतरी हुई है। अपराधी बेखोफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे है। पिछले माह दिन दहाड़े स्टेट बैंक के अंदर से किसान के 2 लाख 22 हजार रुपये चोरी करने का मामला हो या कुछ दिन पहले सेंट्रल बैंक के अंदर से मजदूर के 45 हजार रुपये पर हाथ साफ करने का मामला इन दोनों ही मामले में पुलिस अभी तक अपराधियों तक नही पहुँच पाई है। वही आज सिटी थाने से महज लगभग 200 मीटर की दूरी मीरा जेवेलर्स के संचालक से दिन दहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन लूटकर भाग खड़े हुये। बाइक सवार लुटेरों ने लूट की दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देते हुए इतना संदेश तो दे दिया कि पुलिस का उन्हें कोई ख़ौफ नही है।

Ngt की रोक के बावजूद नगर में रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली रात में दौड़ती रहती है। लेकिन पुलिस को ये नजर नही आती है। गुरुवार को राजस्व अधिकारियों द्वारा रेत की ट्रॉलियों पर जब कार्यवाही की गई तो रेत माफियाओं में हड़कम्प मचा ।

नगर में बढ़ते अपराधों पर जागरूक नागरिकों का कहना है। कि नगर की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सिंघम पुलिस की नगर को आवश्यकता है। दिन दहाड़े नागरिको के साथ हो रही लूट की घटना से नागरिको में दहशत का माहौल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस का मुखबिर तंत्र अब पहले जैसा सक्रिय नही है। जो पुलिसकर्मी मुखबिर तंत्र को हेंडिल करते थे। उनका स्थानंतरण इस थाने से हो चुका है।

 केसरिया विशेष केसरिया विशेष संवाददाता खबर

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version