भोपाल: शहर में 3 ईएमई में एक खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में 102 रेजीमेंट इंजीनियर के जवानों ने सिख युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। जवानों के जज्बे को देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और मंच से उतरकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
जवान दिखा रहे थे सिख युद्ध कला का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव स्टेज से उतरकर मैदान में पहुंचे, फिर किया ये काम

