Site icon Kesaria News

30 से ज्यादा इलाकों में 5 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, भोपाल बिजली विभाग ने जारी किया शेड्यूल, जानें

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को भी कटौती जारी रहेगी। शहर के 30 से अधिक रहवासी क्षेत्रों में बिजली की कटौती होगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन इलाकों में सोमवार को कंपनी के कर्मचारी मेंटेनेंस का काम करेंगे। इसके चलते यहां पर बिजली की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें आकृति इन्क्लेव, रिवेरा टॉवर, सुरुचि नगर, निवेश नगर, मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड, जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस ओर्चेड, सर्वधर्म ए एवं बी सेक्टर, शालीमार गार्डन, रुद्राक्ष पार्क, इंडस गार्डन टाउन, रोहित नगर, आदि परिसर, कमला पार्क, भोईपुरा, गिन्नौरी रोड, हाथीखाना, बैंड मास्टर चौराहा, शालीमार पार्क और इसके आसपास के इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में 5 घंटे तक की बिजली की कटौती होगी।

कहां कब होगी कटौती

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आदि परिसर, कमला पार्क, भोईपुरा, गिन्नौरी रोड, हाथीखाना, बैंड मास्टर चौराहा,आकृति इन्क्लेव, रुद्राक्ष पार्क, इंडस गार्डन टाउन, रोहित नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

 

निवेश नगर,रिवेरा टॉवर, सुरुचि नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

 

जानकी रेसीडेंसी, फॉरच्यून स्टेट, पैलेस ओर्चेड, सर्वधर्म ए एवं बी सेक्टर, शालीमार गार्डन, शालीमार पार्क,मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version