भोपाल: राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट एमपी दौरे पर थे। इस दौरान भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जमकर पर बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह झूठा प्रचार कर रही है। 400 पार के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी ने देश में दो बैसाखियों पर सरकार बनाई है।
‘बटेंगे तो कटेंगे’ के जवाब में कांग्रेस चलाएगी ‘पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे’ अभियान, सचिन पायलट का ऐलान

