जब मंत्री ने घायल को पहुँचाया अस्पताल….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 21 जुलाई 2021
मप्र के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज हरदा दौरे के बीच, एक घायल को अस्पताल पहुँचाकर मानवता का परिचय दिया।
और एक बार पुनः मंत्री पटेल की कार्यशैली ने उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया।
नसरुल्लागंज से गोपालपुर के बीच में यात्रा के दौरान दुर्घटना में घायल युवक का हालचाल जान, उसे अस्पताल भी पहुँचाया और अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
इसके बाद मंत्री अपने दौरे के लिए रवाना हुए।
कृषि मंत्री पटेल ने बताया कि घायल युवक बोरखेड़ा के पास डूंगर जमुनिया का रहने वाला है।
ज्ञात हो मंत्री पटेल इसके पहले भी भ्रमण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के समुचित उपचार के प्रबंध कराते देखे गए हैं। उन्होंने हर समय पहले घायलों के उपचार के लिए समुचित प्रबंध करवाए हैं,उसके बाद ही वह गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने इससे पहले बैतूल से हरदा भ्रमण, भोपाल में कमला पार्क के पास हुई दुर्घटनाओं में पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाया था। कुछ माह पहले मंत्री कमल पटेल ने इंदौर से भोपाल आते समय देवास के समीप घायल तेंदुए के उपचार के लिए भी मध्य रात्रि में प्रबंधन करके अपने संवेदनशील व्यक्तित्व का परिचय दिया था।
इस प्रकार के उदाहरण समाज मे बढ़ती संकीर्ण सोच को भी कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
केसरिया न्यूज़ मंत्री के मानवीय कार्य की सराहना करता है एवं सड़क दुर्घटनाओं में मददगार लोगों की मानवीय पहल की भी सराहना करता है।

