Site icon Kesaria News

जीत की ओर बढ़ती दिख रहीं साध्वी प्रज्ञा

pragya

Lok Sabha Chunav Result 2019 Bhopal सीट पर छठे चरण में 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें क्षेत्र के कुल 2141078 वोटरों में से 65.65 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो चुकी है. ये प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट है. यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह है. दिसंबर 1984 में गैस त्रासदी के बाद से कांग्रेस इस सीट पर लोकसभा का चुनाव नहीं जीत पाई है.

सीट पर मतगणना के दौरान मिलने वाले रुझान और अंतिम परिणाम जानने के लिए इस पेज पर बने रहें और इसे रिफ्रेश करते रहें.

UPDATES…

– साध्वी प्रज्ञा 325739 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैंं. वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 227279 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

कब और कितनी हुई वोटिंग

इस सीट पर छठे चरण में 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसमें क्षेत्र के कुल 2141078 वोटरों में से 65.65 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

ये प्रत्याशी मैदान में हैं

इस सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा बहुजन समाज पार्टी के टिकट से माधौ सिंह अहिरवार, स्वणिम भारत इंकलाब के टिकट से अब्दुल ताहिर अंसारी, स्मार्ट इंडियंस पार्टी से मो. इकबाल खान, हिंदुस्तान निर्माण दल से कमलेश दांगी ठाकुर, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट से गौतम नागदावने, राइट टू रिकॉल पार्टी के टिकट से पीयूष जैन और जय लोक पार्टी के टिकट से प्रभा भारती चुनाव मैदान में हैं.

2014 का जनादेश

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आलोक संजर ने कांग्रेस के प्रकाश मंगीलाल शर्मा को पराजित किया था. आलोक संजर को इस सीट में 7 लाख 14 हजार 178 (63.19) फीसदी वोट मिले थे. वहीं प्रकाश मंगीलाल को 3 लाख 43 हजार 482 (30.39 फीसदी) वोटों से संतोष करना पड़ा था. आलोक ससंजर ने प्रकाश मंगीलाल को 3 लाख 70 हजार 696 वोटों से हराया था. वहीं आम आदमी पार्टी इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी.

राजनीतिक समीकरण

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भोपाल की जनसंख्या 26 लाख 79 हजार 574 है. यहां की 23.71 फीसदी आबादी ग्रमीण क्षेत्र में रहती है, जबकि 76.29 फीसदी शहरी इलाके में रहती है. भोपाल की 15.38 फीसदी जनसंख्या अनुसूचित जाति की है और 2.79 फीसदी अनुसूचित जनजाति की है.

भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं. इनमें बेरसिया, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, हुजूर, भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, सिहौर, नरेला और गोविंदपुरा विधानसभा सीटें शामिल हैं. 8 विधानसभा सीटों में से 5 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है.

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version