Site icon Kesaria News

आज इंदौर में 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा, 9 मई के बाद हल्की बूंदाबांदी होने की आसार

इंदौर। मंगलवार के दिन सूरज के तीखे तेवर ने दिन में शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ाई। दोपहर में घर से बाहर निकले लोगों को तपिश का अहसास हुआ। इस माह में दूसरी बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य था। 4 मई को पारा इस उच्चतम स्तर पर पहुंचा।
वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। वहीं उत्तर पूर्वी मप्र पर ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा बना हुआ। इसके अलावा एक द्रोणिका उत्तरी उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक जा रही है। इसके असर से 9 मई के बाद इंदौर में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार व गुरुवार को शहर में दिन का पारा 40 डिग्री से अधिक रहेगा। उसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दिखाई देगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version