बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
जबलपुर ,मप्र 18 जुलाई 2019
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्कोडा शो रूम, सागर ऑटोमोबाइल पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW) की टीम ने आज सुबह छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार शो रूम में टैक्स चोरी कर राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने की खबर है।
टीम के हाथ कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं, जिन्हें जब्त कर छापे की कार्रवाई जारी है. सूत्रों के अनुसार करोड़ों की टैक्स चोरी होने की पुख्ता सबूत मिलने के संकेत हैं।
राशि का अनुमान का अभी पता नहीं चल सका है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम की कार्रवाई जारी है।
उसके बाद ही अन्य जानकारियां दे पाना सम्भव होगा।

