Site icon Kesaria News

3 घंटे में आ रहा मानसून ! 28 जिलों में तूफानी आंधी-बारिश ALERT

भोपाल में इन दिनों प्रीमानसून एक्टिविटी का दौर जारी है। शहर में दिन में धूप व उमस तो शाम को बूंदाबांदी का सिलसिला चल रहा है। शहर में पूरे दिन बादल छाए रहे थे और तापमान में भी गिरावट आई थी, लेकिन रविवार को लोग तीखी धूप और उमस से बेहाल नजर आए।
तेज धूप के चलते शहर में फिर तापमान में एक दिन में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। लेकिन रात में शहर के कई हिस्सों में बौछारें भी पड़ी। तो तापमान में गिरावट आ गई। जिससे तापमान एक घंटे में ही ५ डिग्री गिर गया। रात्रि 8:30 बजे जहां तापमान 36 डिग्री था, वहीं 9:30 बजे 31 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिख रहा है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र में बने चक्रवात की हवाएं प्रवेश कर रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, नर्मदापुरम्, हरदा और बैतूल में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में मानसून 17-18 जून तक आ सकता है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version