स्टेट बैंक एटीएम बना गौशाला
केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms
01 अगस्त 2019
पिपरिया-होशंगाबाद , बैंकें अपनी सुरक्षा के लिए काफी पैसे खर्च करती हैं। लेकिन नगर में कुछ बैंको के एटीएम ऐसे हैं जिनकी सुरक्षा, गार्ड के स्थान पर गाय करती हुई आपको इस फोटो में नजर आयेगी ।
आप जो फोटो देख रहे हैं ये सांडिया रोड़ स्थित SBI एटीएम का है। जहाँ पर गार्ड तो छोड़िये एटीएम के मुख्य द्वार पर गेट तक नही है। गेट कुछ दिनों पहले टूट गया था। और अभी तक यहाँ दूसरा नया गेट नही लगा है। संबंधित अधिकारियों को एटीएम की सुध लेने की फुर्सत नही है। वही नगर में पिछले कुछ दिनो से हो रही बारिश से बचने के लिए गाय सुरक्षित छत तलाशती हुई इस एटीएम में आराम करती हुई देखी जा सकती है।

