सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक मिनी ट्रक पकड़ा है। जिसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। ट्रक में 24 भैंस और 9 पाड़ा थे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा था।
कूड़े की तरह भरे मवेशी, किसी का पैर टूटा किसी की पीठ लहूलुहान, पुलिस भी मिनी ट्रक का मंजर देख रह गई हैरान

