Site icon Kesaria News

मध्यप्रदेश कैसे बनेगा स्वर्णिम मध्यप्रदेश….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

31/अक्टूबर/2019 आलोक हरदेनिया (विशेष संवाददाता)

मध्यप्रदेश कैसे बनेगा स्वर्णिम मध्यप्रदेश

1 नवंबर को मध्यप्रदेश अपना 64 वा स्थापना दिवस मना रहा है,लेकिन उसके बाद भी देश में हमारा प्रदेश हिंदुस्तान का दिल 5 अग्रणीय विकसित प्रदेशो में आखिर क्यों नही है। हमे इस बात की आज चिंता करनी जरूरत है। प्रदेश में किसी भी दल की सत्ता हो सरकार को सर्वांगी नजर से प्रदेश को विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए, प्रदेश के लोगो को सरकार मोबेलाइज करे जिससे पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध हो सके। प्रदेश के अंदर जब पर्याप्त मात्रा में रोजगार होगा तो हिंदुस्तान का दिल मध्यप्रदेश भी देश के 5 अग्रणीय विकसित प्रदेशो में अपना स्थान आसानी से बना लेगा। 1 नवंबर 2000 के पहले जब छत्तीसगढ़ अलग राज्य नही बना था । तब हमारे प्रदेश के पास खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था। लेकिन छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद मध्यप्रदेश में खनिज अल्प मात्रा है। और प्रदेश में रोजगार चाहने वाले ज्यादा संख्या में है इनकी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करके प्रदेश को देश का नंबर 1 विकसित प्रदेश बनाया जा सकता है। उसके लिए सरकार को सर्वांगी नजर से रोजगार सृजित करने की दिशा में कार्य करना चाहिये।

सर्वांगी नजर नये शोध नये आइडिया

प्रदेश सरकार इंजीनियरिंग कॉलेजों में नये नये शोध कराकर नये रोजगार सृजित कर सकती है। प्रदेश के अंदर बहुत बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। किसान मशीनरी युग मे अपनी फसल हार्वेस्टर से काटकर नरवाई में आग लगा देता । नरवाई की आग और धुंए से जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है। वही जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम होती है, और क्या इसी भूसे से पुषठे के पेकिंग बॉक्स तैयार नही किये जा सकते जिसके जरिये ग्रामीण अंचल में रोजगार सृजित हो सकता है। प्रदेश में गाड़ियों में उपयोग होने वाले टायर की फेक्टरी है। लेकिन टायर निर्माण में लगने वाली रबर कच्चा मटेरियल दूसरे प्रदेशों से आता है। सरकार प्रदेश के किसानों को प्रोत्साहित करके रबर की खेती करवाये तो किसान की आर्थिक स्थिति मजबूती के साथ – साथ नये रोजगार भी सृजित होंगे।

जापान जैसा विश्व का विकसित देश भारत से लोह आयस्क आयात करके और उसी लोह आयस्क का लोहा तैयार करके वह लोहा भारत को निर्यात करता है। तो क्या हमारी प्रदेश सरकार इस पर काम करके रोजगार सर्जित नही कर सकती । जरूरत है प्रदेश सरकार को व्यापक सर्वांगी नजरिये से सोचने की

पूर्व की शिवराज सरकार के 15 साल

प्रदेश में पूर्व की शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने सबसे अधिक फोकस किसानों और खेती के क्षेत्र में किया जिससे मध्यप्रदेश ने कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन बढ़ाते हुए पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया । और लगातार कृषि कर्मण पुरस्कार मध्यप्रदेश ने प्राप्त किया। लेकिन पूर्व शिवराज सिंह सरकार ने जितना फोकस कृषि क्षेत्र में किया उतना ही फोकस दूसरे क्षेत्रो में नही किया । जिसके चलते पर्याप्त मात्रा में प्रदेश की जनता के लिए रोजगार सृजित नही कर पाई ।

कांग्रेस की कमल सरकार

अब प्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अभी हाल ही में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मेग्नीफीसेंट का आयोजन करके देश के उधोगपतियों को प्रदेश में इंवेस्ट करने का आग्रह कर चुकी है। जिससे कि मध्यप्रदेश के अंदर निवेश के साथ – साथ प्रदेश की जनता को रोजगार भी मिल सके । लेकिन बड़ा सवाल तो यह उठता है कि इस मशीनरी के युग मे आखिर कितनी संख्या में निवेशक, उद्योगपति, प्रदेश की जनता को रोजगार उपलब्ध करा पायेंगे। क्योकि आज के मशीनरी के युग मे जिस कार्य को करने के लिये पहले 8 – 10 लोगो की आवश्यकता होती थी। वही आज के मशीनरी युग मे महज 2-4 लोग ही पर्याप्त होते है। प्रदेश सरकार को जरूरत है, नये नये शोध से रोजगार सृजित करने की

संतुलित सोच की जरूरत

मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा भी हासिल जुलाई में जारी आकड़ो के मुताबिक प्रदेश में 526 से भी अधिक टाइगर है। जो देश मे अन्य प्रदेशो की तुलना में अधिक है। प्रदेश के विकास के लिए संतुलित सोच के साथ दो मुख्य बाते ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है। एक हमे प्रदेश की वन संपदा को विकसित करने की जरूरत है। क्योकि पहले की तुलना में हमारा वन क्षेत्र घटा है। दूसरी हमे पानी को लेकर स्पष्ट सोच विकसित करनी पड़ेगी।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version