Site icon Kesaria News

दर्शन मात्र से पाप हरने वाली माँ रेवा के भक्तों के लिए विशेष……

दर्शन मात्र से पाप हरने वाली माँ रेवा/नर्मदा के भक्तों के लिए बनाई जाती है विशेष प्रसादी….

केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms

रविवार-10/नवंबर/2019 – आलोक हरदेनिया की विशेष रिपोर्ट

होशंगाबाद-पिपरिया मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी पुण्य सलिला माँ नर्मदा/रेवा के प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती है। पिपरिया से 18 किलोमीटर दूर सांडिया घाट
माँ नर्मदा जी के तट पर (साष्टांग दंडवत) सरे भरते हुए जाने का सिलसिला आंवला नवमी से जारी है। यह क्रम कार्तिक मास की पूर्णिमा तक निरंतर चलता रहेगा। नर्मदा जी के प्रति भक्तो की भक्ति देखते ही बनती है। पूर्णिमा पर सांडिया में नर्मदा तट पर विशाल मेला लगता है।

जय माता दी समिति करती है प्रसादी की व्यवस्था

पिपरिया नगर और आसपास के जो भी भक्त सरे भरते हुए नर्मदा जी के तट पर जाते है। उनके भोजन प्रसादी की व्यवस्था जय माता दी समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन की जाती है। रोजाना लगभग सुबह और शाम 2 से 2.5 हजार भक्तो की प्रसादी तैयार की जाती है। सबसे पहले नर्मदा जी को भोग लगाया जाता है। उसके बाद भोजन प्रसादी को गाड़ी में रखकर नर्मदा जी की ओर समिति सदस्य रवाना होते है। जितने भी नर्मदा जी के भक्त सरे भरते हुए जाते है। उन्हें भोजन प्रसादी का वितरण किया जाता है।

ताजा और शुद्ध भोजन

समिति के वरिष्ठ सदस्य संजू शर्मा ने बताया कि ,जय माता दी समिति सदस्य बाबू भाई परसाई के घर पर ही अस्थायी बड़ा किचिन तैयार किया गया है। जिसमे प्रति दिन शुद्ध साफ स्वच्छ भोजन समिति सदस्यों की निगरानी में तैयार किया जा रहा है। स्वच्छता का सदस्यों द्वारा विशेष ध्यान रखा जाता है। सब्जी भी प्रति दिन बाजार से ताजी ही खरीद कर उपयोग में लाई जाती है। संजू शर्मा ने बताया कि यह क्रम पिछले 12 वर्षो से जारी है।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version