Site icon Kesaria News

नरसिंहपुर के गाडरवारा में किसान कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ…

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में किसान कर्ज माफी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

27/दिसंबर/2019

गाडरवारा-नरसिंहपुर सौरभ राठौर….

पुराने कालेज ग्राउंड में सम्पन हुए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के मुख्य आतिथ्य में कृषि मंत्री सचिन यादव व वित्त मंत्री तरुण भनोट विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा सहित तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा व गाडरवारा विधायक सुनीता पटैल भी मौजूद रहीं।

दूसरे चरण में 4581 किसानों के खाते में 33.75 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं कार्यक्रम के दौरान मंच से सभी नेताओं ने शिवराज सरकार को जमकर कोसा इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान हमने जो वचन दिया था उसको पूरा करने का काम हमने किया है।

पूर्व की सरकार ने मध्य प्रदेश के किसानों की हालत इतनी खराब कर दी थी कि किसानों को आत्महत्या तक पर मजबूर होना पड़ा और हमारी सरकार ने आते हैं कमलनाथ जी के निर्देश पर किसानों के ऋण माफी योजना की शुरुआत की प्रथम चरण में हमने 2000000 किसानों का 7000 करोड़ का कर्जा माफ किया इसका दूसरा चरण आज से शुरू किया गया है।

जिसमें4581 किसानों के खाते में 33.75 करोड़ रुपए जमा किए जा रहे हैं और 50000 से ₹100000 तक के बैंक ऋण को पूरी तरह से माफ किया जा रहा है साथ ही किसान को राहत देने के लिए दोबारा ऋण देने की व्यवस्था की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version