हम भारत माता के लिए जीते है…
सोनिया माता के लिए नही जीते है…
CAA वापस नही होगा-नही होगा-नही होगा : प्रभात झा
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
26/जनवरी/2020
आलोक हरदेनिया…Exclusive
पिपरिया होशंगाबाद – भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रभात झा कल देर रात कुछ समय के लिए निजी कार्य से पिपरिया पहुँचे थे, यहां उन्होंने केसरिया न्यूज़ के विशेष संवाददाता आलोक हरदेनिया से विशेष बात करते हुए ,नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर कहा कि, सोते हुए आदमी को जगाया जा सकता है लेकिन जो सोने का बहना कर रहा हो उसे नही जगाया जा सकता।

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता के मामले पर झा ने कहा कि कलेक्टर पूर्व विधायक अमर सिंह का गिरेबान पकड़कर घसीट रही हैं,उससे ऐसा लग रहा है घर की (निजी) दुश्मनी हो।
प्रशासन दुश्मनी करेगा, तो रक्षा कौन करेगा?
या तो वो कांग्रेस की कलेक्टर थीं या प्रशासन की कलेक्टर नही थीं, इसलिए उनको भी समझना पड़ेगा ।
भाजपा के कार्यकर्ता इन सब चीजों से डरने वाले नहीं है, हमने आपातकाल में जेल सीखचे भी देखे हैं ।
प्रश्न- दिल्ली के शाहीन बाग में CAA का लोग विरोध कर रहे तो क्या आप लोगों को समझाने शाहीन बाग जायेंगे ?
इस पर झा ने कहा दिग्विजय सिंह जी गये थे न जिनको समझाना होता है, वो चले जाते हैं। हम तो सिर्फ नागरिक संशोधन कानून वापस नही होगा ,नही होगा,नही होगा ये अमित भाई ने कहा है ।
हम भारत माता के लिए जीते हैं ,किसी सोनिया माता के लिए नही जीते हैं।