Kesaria News

मप्र बीजेपी की कमान वीडी शर्मा को…..

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

15/फरवरी/2020

भोपाल डेस्क

मप्र BJP को नए अध्यक्ष के रूप में मिला युवा चेहरा, सांसद #VDSHARMA को मप्र की कमान, अब मप्र विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष को बदलने की भई तैयारी में बीजेपी सूत्र।

मप्र की खजुराहो संसदीय क्षेत्र से 2019 के 17वीं लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके संसद पहुंचे 49 वर्षीय वीडी शर्मा संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं और लंबे समय तक मप्र में छात्र और युवा राजनीती से जुड़े हैं। मूलतः मप्र के चंबल क्षेत्र मुरैना से आने वाले शर्मा का जन्म 01/अक्टूबर/1970 को मुरैना मप्र में हुआ था।

इस नई नियुक्ति को कई मामलों में अलग बताया जा रहा है क्योंकि विगत कुछ समय मे भारतीय जनता पार्टी राज्यों में हार का सामना कर रही है जिसमे मप्र,छग,राजस्थान,महाराष्ट्र,झारखंड और दिल्ली प्रमुख हैं। मप्र की राजनीति में वीडी शर्मा बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं से पहले से ही अच्छे ताल मेल बनाये रखने के लिए भी जाने जाते हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version