Kesaria News

एक छोटी सी गलती से पत्रकार का कैरियर दांव पर लग जाता है-विजयदत्त श्रीधर

एक दिन गलती से हुई गलती के कारण पत्रकार का कॅरियर दांव पर लग जाता है-विजयदत्त श्रीधर

पिपरिया होशंगाबाद मप्र 16/फरवरी/2020

टीम केसरिया/आलोक हरदेनिया

बनखेड़ी रोड आर्शीवाद गार्डन में रविवार को जन जाग्रति में पत्रकारिता की भूमिका एवं सोशल मीडिया का गैर जिम्मेदाराना रवैये पर अहम संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिले के उत्कृष्ट सेवाभावियों का मंच से सम्मान किया गया।

पिपरिया – संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पदमश्री पंडित विजय दत्त श्रीधर ने कहा सभी सेक्टरों में कार्य का सालाना आंकलन होता है लेकिन पत्रकार को ३६५ दिन अपनी सीआर बेहतर रखने की जवाबदारी होती है, एक दिन गलत काम करने पर पत्रकार का कैरियर चौपट हो जाता है। उन्होंने पूर्व की पत्रकारिता के मापदण्ड और वर्तमान सोशल मीडिया की विसंगति पर कड़ा प्रहार करते हुए नैतिक मूल्यों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा सब गलत हो रहा यह कहना उचित नही होगा अखबार की सकारात्मक रिपोर्ट जरुरतमंद का भविष्य संवार देती है।

उन्होंने कहा पूर्व में बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्य सूची में आने वाले एक छात्र की रिर्पोटिंग करते पत्रकार ने सवाल पूछे तो सामान्य सवालों के बीच छात्र ने आगे क्या बनोगे के सवाल पर कहा उसके पिता चपरासी है इसी के इर्दगिर्द कोई काम देखेंगे। अखबार के संपादक ने इस खबर को एंकर बनाकर छापा तो सरकार सहित अनेक लोग छात्र की मदद के लिए उसके घर पहुंचे और पढ़ाई,प्रतियोगिता की सारी जिम्मेबारी उठाई। समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा आज मर्यादाएं टूट रही पत्रकारों के अधिकार कम हो रहे है। समाज में चेतना के स्थान पर अंधविश्वास,भ्रम,झूठ को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा पहले संपादक देखता था रोकता नही था। उन्होंने महापुरषों पर अर्नगल टिप्पडिय़ों पर गहरा कटाक्ष करते हुए कहा अमरीका के राष्ट्रपति ने १० हजार झूठ बोले वे भारत आ रहे है गांधी जी की प्रतिमा तक जरुर जाए शायद सत्य बोलना आ जाए।

वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र मिश्रा शैली ने कहा सोशल मीडिया को अग्रेषित करने की बीमारी घर कर गई है,तथ्यात्मक पत्रकारिता में कमी समाज के लिए बहतर नही कही जा सकती इस पर चिंतन जरुरी है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे ने कहा पत्रकारिता क्षेत्र में मूल्यों की कमी हुई है भ्रम,गलत,अप्रमाणित जानकारियों को परोसा जा रहा है इस पर लगाम लगना चाहिए। स्थितियां इतनी खराब नही कि इन्हें अच्छे लोग सुधार नही सकते जन जाग्रति लाना जरुरी है।

कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अलकेश तिवारी , शकील निजाजी, नीरज श्रीवास्तव , हर्षित शर्मा आलोक हरदेनिया,संदीप शुक्ला सहित जन चेतना मंच ने अतिथियों का स्वागत किया।


इनका हुआ सम्मान
सेवाभावी कार्य के लिए जयमातादी समिति के संदीप शर्मा और सदस्यों,कृषि क्षेत्र में डीडी जितेन्द्र सिंह होशंगाबाद, मछवासा नदी पर डेम निर्माण करने वाली समिति, विज्ञान के क्षेत्र में जन जाग्रति के सतत प्रयास के लिए विज्ञान संचारिका सारिका घारु को मंच की ओर से अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version