बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
श्रद्धा और विश्वास का संगम है दाम्पत्य जीवन – श्याम महावत …
01/मार्च/2020 ,पिपरिया होशंगाबाद आलोक हरदेनिया
पिपरिया – सामाजिक और पारिवारिक विषयो के जानकार प्रवचनकर्ता पं श्याम महावत (उज्जैन) आज एक दिवसीय अपना व्याख्यान देने पिपरिया के निजी गार्डन पधारे यहां पर उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को सुखी दाम्पत्य जीवन जीने के गुर सिखाए उन्होंने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि दो तन का ही नही बल्कि दो मन और विचारों का मिलन है दाम्पत्य जीवन । जब श्रद्धा रूपी पार्वती और विश्वास रूपी शिव तो सामर्थ्य रूपी कार्तिकेय और विवेक रूपी श्री गणेश का जन्म होता है।

प्रेम ही परिवार की पूंजी….
पंडित जी ने कहा कि प्रेम ही परिवार की पूंजी है। जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम वनवास काटने के लिए वन में गये थे । तब उनके पास न तो हीरे मोती थे न गाड़ी बंगले। बस था तो परस्पर प्रेम । भारतीय संस्कृति में स्त्री शक्ति मानी गई है। शक्ति यानि ऊर्जा
अनुभागीय अधिकारी ने बताई कार्यक्रम भूमिका…
एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि एक श्रेष्ठ राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ परिवारों का होना आवश्यक है। और श्रेष्ठ परिवार जब बनेंगे जब पति – पत्नी श्रेष्ठ होंगे जब परिवार सुशिक्षित,सुसंस्कारित बनेगा तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा। पारिवारिक मतभेद और संघर्ष दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।जो किसी भी समाज के लिए ठीक नही है। नैतिक मूल्यों के लिए समाज को जागृत करना आवश्यक है।
कार्यक्रम को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।