बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
03/मार्च/2020
हार्वेस्टर पंजीयन में हार्वेस्टर इंश्योरेंस को अनिवार्य करने की तैयारी में प्रशासन….
आलोक हरदेनिया होशंगाबाद
पिपरिया – होशंगाबाद जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में किसान गेहूं की नरवाई में आग नही लगाये इसके लिए अभी से पुख्ता तैयारी प्रारंभ कर दी है। अब हार्वेस्टर मालिक को संबंधित तहसील कार्यालय में अनुविभागीय कार्यालय में हार्वेस्टर का पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया है। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि होशंगाबाद जिले में गेहूं की बम्फर पैदावार होती है। और अधिकांश गेंहू की कटाई हार्वेस्टर से होती है। किसान जल्दीबाजी के चक्कर में नरवाई में आग लगा देते है । जिससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ – साथ जानमाल का नुकसान भी पिछले साल देखने मे आया जिसके चलते इस बार प्रशासन उन्ही हार्वेस्टर का पंजीयन करेगा जिनके साथ अग्निशमन यंत्र , भूसा मशीन या एसएमएस मशीन साथ होगी । इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

हार्वेस्टर पंजीयन के लिए पहले प्रशासन हार्वेस्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्रायवर का लाइसेंस और आधार कार्ड मांगे जा रहे थे। लेकिन प्रशासन सबसे उपयोगी दस्तावेज हार्वेस्टर का इंश्योरेंस(बीमा) नही मांग रहा था। जब इस बारे में केसरिया news ने अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी से इस सम्बंध में चर्चा की तो उन्होंने इसे भी शामिल करने की बात कही ।