खेतों में न जलाये नरवाई, नष्ट होते पोषक तत्व – जितेंद्र सिंह-उपसंचालक कृषि
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
04/मार्च/2020 होशंगाबाद मप्र आलोक हरदेनिया
पिपरिया – नरवाई को जलाने से रोकने के लिए किसानों और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग होशंगाबाद और जिला प्रशासन ने एक सांडिया रोड़ स्थित माहेश्वरी भवन में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को जागरूक करते हुए होशंगाबाद जिले के उपसंचालक कृषि अधिकारी जितेंद्र सिंह ने नरवाई में आग लगाने से होने वाले खेत की मिट्टी और पर्यावरण के नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि गेहूं धान आदि फसलों की कम्बाइन हार्वेस्टर से कटाई उपरांत अधिकांश फसलों के अवशेष या नरवाई खेत में रह जाती है, जिसे जलाया नहीं जाना चाहिए। नरवाई जलाने से हमारे खेतों में मौजूद लाभदायक मित्र कीट नष्ट हो जाते है। साथ ही मिट्टी का तापक्रम बढ़ने से उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है, मिट्टी सख्त हो जाती है।
फलस्वरूप जुताई करने पर अधिक मेहनत लगती है और डीजल की लागत भी बढ़ जाती है और मिट्टी की जल धारण क्षमता भी कम हो जाती है। नरवाई जलाने से मिट्टी में कार्बन की मात्रा कम हो जाती है जबकि मिट्टी के उपजाऊपन के लिए कार्बन की मात्रा होना लाभदायक होता है।
नरवाई न जलाये -नरवाई से खाद बनाये…
नरवाई में आग लगाने से जहां एक ओर मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है, वहीं इसके कई गंभीर परिणाम भी होते हैं। खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जन संपत्ति व प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु आदि नष्ट हो जाते है, जिससे व्यापक नुकसान होता है। खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु इससे नष्ट होते है। परिणाम स्वरूप खेत की उर्वरता खत्म होती है ,उत्पादन भी कम होता है, आग लगने से हानिकारक गैस निकलती हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। खेत में पड़ा कचरा भूसा,डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं।

किसान संगोष्ठी में विधायक ठाकुरदास नागवंशी , भाजपा जिला अध्यक्ष हरि जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी मदन सिंह रघुवंशी,कांग्रेस नेता पुष्पराज पटैल, कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष आदित्य पलिया,प्रशासनिक अधिकारी समेत बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे