कोरोना के खिलाफ महिला पुलिस के इस जज्बे को सलाम….
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms 05/अप्रैल/2020
महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद बनाती है मास्क ….
केसरिया डेस्क,आलोक हरदेनिया….
सागर मप्र – कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन का फैसला किया गया है। इस लॉक डाउन में पुलिस और प्रशासन की एक अलग ही छवि जनता के सामने आई है। कई स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी असहाय लोगो को भोजन कराते हुए देखे गये तो कही उन्हें मदद पहुँचाते हुए नजर आये है।
ऐसी ही एक महिला पुलिसकर्मी है जिसकी मास्क बनाने की फोटो वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिंह ने शेयर की और फिर भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने अपने ट्वीटर हैंडल से इसे रीशेयर की है।
सागर के खुरई थाने में पदस्थ महिला आरक्षक सृष्टि श्रोतिया कोरोना वायरस ,कोविड19 से लड़ने के लिए संकट की घड़ी में, अपनी ड्यूटी करने के बाद घर जाकर सिलाई मशीन पर स्वयं कोरोना से बचाव के लिए मास्क तैयार करती हैं।
और फिर यही मास्क अपने थाने के स्टाफ सहित आम जनता को भी बांट रही हैं। महिला पुलिसकर्मी सृष्टि श्रोतिया के इस जज़्बे को केसरिया न्यूज भी सलाम करता है।
