Site icon Kesaria News

हम तो जाते अपने गांव…सबको राम-राम!

हम तो जाते अपने गांव..सबको राम-राम….

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
11/मई/2020

होशंगाबाद,आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – कोरोना वायरस #covid19 पूरी दुनिया पर कहर बनकर टूटा है। दुनिया के सभी देश इस वायरस की दवा खोजने में लगे हुए है। कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चौपट होकर पटरी से उतर चुकी है। जो लोग रोजी-रोटी कमाने ,बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए अपने गांवों को छोड़ शहरों में आकर रहने लगे थे, उन सभी लोगो को कोरोना संकट में अपना गांव याद आने लगा है और उनका अब वापस शहरों से गांव की और जाना लगातार जारी है।

अब लौट चले……

ऐसे ही कुछ लोगो से केसरिया न्यूज़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लगभग 12 फिट की दूरी से बात की, तो उन्होंने बताया कि बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए गांव से आकर शहरों में किराये का घर लेकर रहते थे। लेकिन कोरोना के कारण स्कूल,कॉलेज खुलने में और कितना समय लगेगा यह तो कोई नही बता सकता और इस संकट में हमे अपना गांव ही ज्यादा सुरक्षित लगता है। इसलिए हम अपने गांव जा रहे है।

हम थोड़े आगे बढ़े तो हमे प्रवासी मजदूर मिले उनसे भी हमने यही सवाल पूछा कहां से आ रहें और कहाँ जा रहे हैं। उनका जबाव था, साहब गांवों से रोजी-रोटी कमाने के लिए शहर गये थे। लेकिन कोरोना फैलने के कारण सभी काम बंद पड़े है, मजदूरी नही मिल रही है और बड़े शहरों में वायरस फैलने का खतरा ज्यादा लगता है। इसलिये वापस गांव जा रहे है । गांव में हमे मजदूरीभी मिल जायेगी और हम सुरक्षित भी रहेंगे।
इसलिए वापस गांव जा रहे हैं।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version