Site icon Kesaria News

कोरोना के खिलाफ वर्तमान में सबसे बड़ा हथियार इम्यूनिटी पावर!

न रुकेगा-न थकेगा-जीतेगा भारत

कोरोना के खिलाफ वर्तमान में सबसे बड़ा हथियार इम्यूनिटी पावर…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
05/जून/2020

होशंगाबाद,आलोक हरदेनिया…

होशंगाबाद – कोरोना वायरस के साथ लोगो को जीना सीखना है तो उन्हें अपने शरीर की (इम्युनिटी) रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी । क्योकि वर्तमान में कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार इम्युनिटी पावर ही है।मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा जरिया योग प्राणायाम और जैविक अनाज से तैयार भोजन ही है। इसके द्वारा मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। देखिये ये रिपोर्ट

कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी बड़ा हथियार..

कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉट स्पॉट इंदौर शहर में अपनी चिकित्सा सेवा दे रहे सरकारी ड़ा अजय गुप्ता से हमने पूछा कि आखिर ये कोरोना वायरस से देश को कब निजात मिलेगी तो उनका साफ तौर पर कहना था कि ये जल्द खत्म होने वाला वायरस नही है । लोगो को इसके के साथ जीना सीखना होगा। ड़ा गुप्ता ने कहा कि लोगो को कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के साथ जीना सीखना है तो उसे सुरक्षा मानक जैसे मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग,सेनिटाइजर के साथ- साथ अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करते हुए अपने शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ानी होगी। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शुद्ध खानपान के साथ साथ योग प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा जिससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और जल्द कोई भी बैक्टीरिया वायरस शरीर पर असर नही डाल पायेगा।

Fp/demo pic.

योग और प्राणायाम से बढ़ती है इम्युनिटी..

मानव शरीर मे योग और प्राणायाम से कैसे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है ये जानने हम पहुँचे योग और प्राणायाम के गुरु राजेन्द्र हरदेनिया के पास जिन्होंने हमे बताया कि मानव शरीर सेल से बना हुआ है। कोई भी रोग हमारे सेल पर असर करता है। योग में भुजंग आसन, और प्राणायाम में भ्रामरी , अनुलोमविलोम , विभाग और मुद्रा प्राणायाम के जरिये सेल को मजबूती मिलती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफी बढ़ाया जा सकता है।

रसायानिक खेती को छोड़कर जैविक खेती कर बन सकते हैं आत्मनिर्भर..

आम लोगो को रसायानिक केमिकल, कीटनाशक से मुक्त शुद्घ जैविक अनाज मिले जिससे उनकी भोजन की थाली में शुद्ध आहार शरीर में पहुँचे। तभी शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी जिसके लिए हमे अपने किसानों को वर्तमान की रसायानिक खेती को छोड़कर जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करने का आज उचित समय है। होशंगाबाद जिले की बनखेड़ी तहसील के ग्राम गरधा के एक ऐसे ही किसान मानसिंह गुर्जर जो कि 11 वर्षो से 16 एकड़ में सुभाष पालेकर पद्धति से जैविक खेती कर जैविक अनाज पैदा कर रहे है। जिससे उनकी खेती लाभ का धंधा बन चुकी है। वही किसान मानसिंह आत्मनिर्भर बन चुके है। जैविक खेती करने वाले किसान बताते है। कि उनके जैविक खेती से पैदा किया हुआ अनाज स्वास्थ्य के हिसाब से भी काफी लाभकारी है।जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्रदेश में जैविक खेती बहुत ही कम जमीन पर होती है। लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश में भी अब सरकार को क्वांटिटी नही बल्कि क्वालटी वाली जैविक खेती पर ध्यान देना होगा तभी प्रधानमंत्री मोदी जी के लोकल फॉर वोकल आत्म निर्भर वाले लक्ष्य को हम साकार कर पायेंगे। क्योकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। और इसकी शुरुआत हमे खेती से करना चाहिये।

Pic. source google…

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version