बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
12/सितंबर/2020
पिपरिया, होशंगाबाद …आलोक हरदेनिया…
नगर पालिका पहले जेसीबी से नाली तुड़वाती फिर बनवाती !
पिपरिया – नगर पालिका पिपरिया अपनी कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला पहले नाली तोड़ने और फिर बनाने का है। शोभापुर रोड़ स्थित गोपाल ट्रांसपोर्ट और पालीवाल ट्रेडर्स के सामने बनी नाली को नपा कर्मचारियों ने लगातार हो रही बारिश में पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई ये कहते हुए कर दी,कि आप लोगों ने नाली को (पूर) जाम कर दिया, जिससे पानी बह नही पा रहा है। नाली की जेसीबी से खुदाई करके मलबे के ढेर दोनों दुकानों के सामने लगा दिये गये। पीड़ित दुकानदारों ने नपा कार्यालय में जाकर गुहार लगाई की साहब नाली को आप व्यवस्थित करा दे हमे व्यापार करने में परेशानी हो रही है। लेकिन शिकायत का समाधान करने में आनाकानी की जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार 181 पर हुई शिकायत…
वही नगरपालिका सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले की दुकानदार ने 181 पर शिकायत की जिसके बाद नगरपालिका ने दुकान के सामने नाली निर्माण का कार्य शुरू किया है। नपा, का सफाई विभाग नियमित नालियों की सफाई कराता रहता तो भर बारिश में जेसीबी मशीन से नाली खुदाई की आवश्यकता नही पड़ती ।

