दुष्कर्म पीड़िता को पीटने वाले टीआई, महिला SI पर FIR करो….ASP-CSP को ग्वालियर-चंबल से बाहर भेजो, CBI से जांच कराओ: हाइकोर्ट…..
ग्वालियर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी,पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर उजागर….
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
24/जून/2021
ग्वालियर…..
मध्यप्रदेश की ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग और उसके माता-पिता को थाने में पीटने मामले पर सख्त टिप्पणी की है।
कोर्ट ने कहा, पुलिस भरोसे लायक नहीं है।
पुलिस अफसर आरोपी के दादा के कहने पर काम करते रहे। कोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि मामले की जांच CBI से कराई जाए।
पुलिस अफसरों और आरोपी के दादा के फोन कॉल्स की जांच हो।
टीआई और महिला एसआई पर एफआईआर दर्ज करें। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीएसपी को ग्वालियर-चंबल से बाहर भेजें।
क्या है पूरा मामला….
15 साल की एक नाबालिग ने 31 जनवरी 2021 को CM हेल्पलाइन पर काल कर दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके बाद ग्वालियर की मुरार थाने की पुलिस उसे थाने लेकर आई।
जानकारी अनुसार , यहां पर उसने (पीड़िता) बताया कि सीपी कॉलोनी निवासी गंगा सिंह भदौरिया के मकान में वह झाड़ू-पोंछा का जारी करती थी।
20 दिसंबर 2020 से उसे काम पर रखा गया था। घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही रहती थी।
31 जनवरी की रात 8 बजे गंगा सिंह का नाती आदित्य भदौरिया और उसके एक दोस्त ने मेरा दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोला तो आदित्य और उसके दोस्त कमरे में आ गए। इन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से धमकाकर भाग गए।
आरोपी के दादा (ठेकेदार) के प्रभाव में पुलिस ने पीटा,
पुलिस ने आदित्य के दोस्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
मामला दर्ज होने की जानकारी लगते ही आरोपी आदित्य भदौरिया का दादा ,ठेकेदार गंगा सिंह भदौरिया थाने पहुंचा और उसके बाद पुलिस ने उल्टा पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने कहा था कि उसे थाने में रात भर झाड़ू और डंडे से पीटा गया। उसके मां-पिता को थाने में बंधक बनाकर पुलिस ने पीटा!
इसमें थानेदार मुरार अजय पवार, सब इंस्पेक्टर (SI) कीर्ति उपाध्याय पर सीधा आरोप लगा था।
हाईकोर्ट ने लगाई पुलिस अफसरों को लताड़ा, CBI को दी जांच….
नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता के एडवोकेट अनिल मिश्रा ने तर्क दिया कि आदित्य सिंह भदौरिया व उसके एक दोस्त ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की।
मुरार थाना पुलिस के पास जब शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचे तो उल्टा पुलिस नाबालिग को परेशान करने लगी। साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ भी की गयी।
थाने में अवैध रूप से पीड़िता को बंधक बनाए रखा गया, पुलिस ने उसे बयान बदलने के लिए पीटा और दबाव भी बनाया। इसी दौरान नाबालिग के गायब होने पर, हेवियस कार्पस भी दायर की गई।
कोर्ट ने पुलिस से इस संबंध में जवाब मांगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को तलब कर लिया था।
17 जून को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी न्यायालय के सामने उपस्थित हुए।
17 जून को बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बुधवार को इस मामले में फैसला सुनाया गया है।
कोर्ट ने अपने 129 पेज के आदेश में कहा, कि मामले में आरोपी पर तो कार्रवाई नहीं की,पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस प्रताड़ित करने में लगी रही।
महिला सब इंस्पेक्टर से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर तक के पुलिस अफसर आरोपी के दादा गंगा सिंह भदौरिया के कहने पर मामले को प्रभावित करते रहे।
पुलिस की जांच में दोष है, मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
इन अफसरों पर होगी कार्रवाई….
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शहर सुमन गुर्जर को मामले की जांच दी थी, पर आरोपी पर कोई कार्रवाई न करते हुए उल्टा आरोपी की मदद की।
भूमिका की जांच हो, अंचल से बाहर भेजा जाए।
सीएसपी आर.एन पचौरी ने आरोपियों की मदद की, कोर्ट को गलत जानकारी देकर गुमराह किया, इसलिए भूमिका की जांच हो।
अंचल से बाहर ट्रांसफर किया जाए।
मुरार थाने से मामला सिरोल भेजा गया। यहां जांच सिरोल थाना प्रभारी प्रीति भार्गव कर रही थीं। 5 महीने तक कुछ नहीं किया। भूमिका की जांच हो।
मुरार थाना प्रभारी (TI) अजय पवार व सब इंस्पेक्टर कीर्ति उपाध्याय ने नाबालिग को अवैध रूप से थाने में बिठाए रखा। नाबालिग के वीडियो बनाकर और कुछ महत्त्वपूर्ण CCTV फुटेज वॉट्सएप पर शेयर भी किए। इन दोनों अफसरों पर मामला दर्ज (FIR) किया जाए।
कोर्ट के निर्देश….
हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों पर 50 हजार रुपए का हर्जाना लगाया। यह राशि पीड़िता को देने के लिए कहा गया ।
कोर्ट ने , थानों में जितने भी CCTV कैमरे लगे हैं, वह 24 घंटे चालू रखे जाएं। भविष्य में ये कैमरे बंद नहीं रहें, कंट्रोल रूम से कैमरे कंट्रोल हों।
कोर्ट ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि थाने के CCTV बंद होने की रिपोर्ट आती है। इस घटना के समय भी कैमरे बंद थे।
DGP मध्य प्रदेश इसका पालन करवाएं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI ) मामले की जांच करे, CBI गंगा सिंह व पुलिस अफसरों के फोन कॉल्स की जांच करें।
पीड़िता व उसके पिता के बयानों की तीन वीडियो क्लिप पेश की थी। इस क्लीपिंग को बंद लिफाफे में रखने के निर्देश दिए हैं।

