व्यापम महाघोटाले के अंत के पहले ही नए घोटाले की सुगबुगाहट हुई तेज़!
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms…..
भोपाल,मप्र
02/08/2021
मप्र के जबलपुर स्थित मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का मामला इन दिनों पूरे मध्यप्रदेश नहीं बल्कि देश में सुर्खियों में है।
दरअसल कुछ समय पहले मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के परिणामों में धांधली जैसे आरोप लगने एवं लिखित शिकायतों के बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्देश जारी कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।
Update
मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा उक्त पूरे मामले की जांच कराई गई ,जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा एक कमेटी गठित की गई एवं आईटी एक्सपर्ट की मदद से रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि ना केवल मेडिकल,पैरामेडिकल के मामलों में भी धांधली की जा रही है।

जिसका मुख्य आरोप आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यों को देख रही एक निजी संस्था पर एवं परीक्षा नियंत्रक पर लगा, उक्त निजी संस्था ‘माइंडलॉजिक्स इंफ़्राटेक बेंगलुरु’ को विश्वविद्यालय की परीक्षा के परिणाम तक के जुड़े लगभग सारे काम की देखरेख का जिम्मा था । जिसमें कई खामियां शुरुआत में ही पाई गईं। खासकर तकनीकी सुरक्षा को नजरअंदाज कर विश्वविद्यालय की महिला अधिकारी जो कि कंट्रोलर के रूप में कार्यरत थीं एवं एक एलडीसी (जिसको बाद में सस्पेंड भी किया गया है) की मिलीभगत से की जा रही थीं। इस पूरे मामले में निजी संस्था के विरुद्ध कार्य समापन एवं ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही भी वि.वि. द्वारा की गई। जिसके बाद निजी संस्था ने हाई कोर्ट जबलपुर का सीधा रुख किया, 29 जुलाई को मामले की सुनवाई हुई।
जिसमें कोर्ट ने अपने आदेश में अगली सुनवाई तक (2 हफ्ते बाद) निजी कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने के आदेश को रोक दिया है!
दूसरी और तबके प्रभारी कुल सचिव और जांच समिति के सह अध्यक्ष डॉ. जे के गुप्ता को जांच के बाद उनकी सेवाएं उनके मूल विभाग में वापस कर वाले आदेश को एकल पीठ ने रोक लगा दी है।
क्योंकि अपनी याचिका में डॉ.जे. के गुप्ता ने कोर्ट को बताया था,कि निजी संस्था MINDLOGICX इंफ़्रा के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा 04-06/2021 को सार्वजनिक रूप से धमकाया गया था कि मेरा कुछ हुआ तो आपकी रजिस्टरारी भी चली जायेगी।
जिसकी लिखित शिकायत प्रभारी कुलसचिव डॉ जेके गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर को 07-06- 2021 को की गई थी।
जिसकी एक्सक्लूसिव जानकारी ★केसरिया न्यूज़★ के पास है। और निजी संस्था की धमकी भी सत्य साबित हुई थी, जिसके कारण उनकी (गुप्ता) सेवाओं को मूल विभाग को वापस कर दिया गया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने डॉक्टर जे.के गुप्ता को हटाए जाने वाले आदेश पर रोक लगा दी है।
साथ ही अब इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम को मध्य प्रदेश के बहुचर्चित scam “व्यापम के पार्ट 2 का भी बाप कहा जा रहा है!
क्योंकि यहां स्टूडेंट्स को एडमिशन दिलाने का मामला नहीं है ,यहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर फेल मेडिकल एवं पैरामेडिकल आदि के छात्रों को पास किए जाने के आरोपों के साथ शिकायतें भी सामने आई हैं।
और 2 जनहित याचिका भी लगी हैं।
जिसको संभवतः न्यायालय ने भी बड़ी गंभीरता से ही लिया है ।
अब मामले की अगली सुनवाई पर इस पूरे प्रकरण की ओर परत दर परत भी खुलेगी।
केसरिया न्यूज़ के पास एक्सक्लूसिव वो शिकायत भी मौजूद है।
पूर्व में केसरिया न्यूज़ ने अपने पाठकों को खबर में बताया था कि विवि. की जांच कमेटी ने जांच में बड़ी अनिमियत्ताओं का खुलासा/पर्दाफाश किया था ,लेकिन उसके बाद के घटनाक्रम ने सरकार की पारदर्शिता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि उक्त प्रकरण में अभी तक FIR न होना और सरकार का नर्म रुख नटवरलालों के लिए फायदेमंद हो सकता है!