पहले शिकायत वापस लो , फिर मिलेगा आवास योजना का लाभ,प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे लगता है..पलीता
केसरिया एक्सक्लूसिव…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
07/अगस्त/2021
होशंगाबाद मप्र….आलोक हरदेनिया
पिपरिया – देश मे सभी नागरिकों के स्वयं के घर हो इसके लिये केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना चलाकर लाखो नागरिकों के घर बनवा दिये , इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिल सके इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की है। लेकिन शायद पिपरिया नगर में आज भी कई पात्र हितग्राही आवास योजना के लाभ पाने के लिए संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। ऐसा ही एक मामला नेहरू वार्ड निवासी हरप्रसाद नोरिया का है। हरप्रसाद नोरिया ने लगभग 2 – 2.5 वर्ष पहले आवास योजना का लाभ लेने के लिए नगरपालिका कार्यालय में आवेदन किया था।
लेकिन आज तक उन्हें आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है। परेशान होकर हरप्रसाद नोरिया ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई की उन्हें आवास योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। शिकायत करने के बाद नगरपालिका कार्यालय के नाम से हरप्रसाद के मोबाईल नंबर 9630327730 पर कॉल करके बोला गया कि पहले आप अपनी शिकायत वापस लो उसके बाद ही आपकी किश्त जारी की जायेगी। अब यह जांच का विषय जिस नंबर से हर प्रसाद नोरिया को फोन किया गया वह नगरपालिका में पदस्थ किसी कर्मचारी का है या नही वैसे भी नगरपालिका कार्यालय अपनी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा ही चर्चा में बना रहता है।
नितिन टाले नपा प्रशासक ….
सोमवार को पूरे मामले को दिखवाकर , पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दिलाया जायेगा,

