राजधानी भोपाल में याद किये गए गुलशन….
राजधानी भोपाल में लगभग ढाई दशक बाद प्रख्यात भजन गायक और टी.सीरीज के मालिक रहे गुलशन कुमार को याद किया गया…
बड़ी खबर केसरिया ख़बर @sms
भोपाल,13/अगस्त/2021
राजधानी भोपाल में लगभग ढाई दशक बाद श्री राव कल्याण जी सेवा समिति के द्वारा तत्कालीन समय के प्रख्यात भजन गायक एवं टी.सीरीज के गुलशन कुमार का 12 अगस्त को पुण्य स्मरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया संगीत धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में गुलशन कुमार जी का अभूतपूर्व योगदान रहा उन्होंने बहुत सी नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किया जो आज सफलता के शिखर पर हैं। गुलशन जी सदी के महानायक थे, वे व्यक्ति ही नहीं विचार भी थे। राष्ट्र और समाज को आज ऐसे विचारों की आवश्यकता है, हमारी संस्था उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेगी, वास्तव में यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
ज्ञात रहे स्वर्गीय प्रख्यात भजन गायक गुलशन कुमार ने देश के कई धार्मिक स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
कई जगह भोजन भंडारे कर समाज सेवा में योगदान भी दिया ।
प्रसिद्ध भजन गायक गुलशन कुमार की हत्या 12 अगस्त 1997 (उम्र 41) को मुम्बई, महाराष्ट्र में गोलियां मारकर कर दी गयी थी। उनके शरीर के ऊपरी भाग और सिर पर गोली मारी गयी थीं।
90 के दशक में गुलशन कुमार ने भारत में भक्ति संगीत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।

