भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले के खिलाफ दर्ज कराई FIR….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
07/फरवरी/2022
भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कल शाम 7:00 बजे एक अज्ञात लड़की के व्हाट्सएप से वीडियो कॉल आया और कुछ देर बाद लड़की ने खुदको निर्वस्त्र करना शुरू कर दिया, जिसके तत्काल बाद सांसद ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। जानकारी अनुसार उक्त वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 6371608 664 से आया था और कुछ ही समय बाद एक अन्य नंबर 82807 74239 से सांसद को उक्त लड़की का रिकॉर्डिंग वीडियो भेजा गया।
इसके साथ ही आरोपी ने साध्वी से मांग नहीं मानने पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तत्काल टीटी नगर थाने को घटनाक्रम की सूचना दी। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 507 और 509 पर केस कायम भी कर लिया है।
ज्ञात रहे इस प्रकार के और भी अन्य मामले पूर्व में भी आये हैं।

