मप्र के मुरैना जिले में होली उत्सव पर डीजे पर प्रतिबंध,नही बिकेगी शराब,होलिका दहन के स्थानों पर पानी की उपलब्धता का रखा जायेगा ध्यान।
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
16/मार्च/2022
विजय शर्मा (ब्यूरो)…मुरैना,धौलपुर
मुरैना में होली पर DJ की धुन पर डांस करने वालों के लिए बुरी खबर है। वह अब होली पर डीजे नहीं बजा सकेंगे। अगर कोई DJ बजाता दिखाई दिया तो पुलिस तुरंत DJ को जब्त करके उन थिरकने वालों को हवालात की हवा भी खिला देगी।
यह आदेश पुलिस अधीक्षक मुुरैना ने सोमवार को जारी कर दिया है!
SP मुरैना ने इस आशय को लेकर शान्ति समित मुरैना के सदस्यों से निवेदन किया है कि वे होली के त्योहार पर पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि उनके क्षेत्र में सामाजिक लोगों को बुलाकर उन्हें सुझाव दें। अगर फिर भी कोई न माने तो प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
हर गली व चौराहे पर तैनात रहेंगी पुलिस की टीमें,
पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिया है कि इसके लिए हर चौराहे व गली पर पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। हुड़दंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
जबदस्ती चंदा वसूल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। कोतवाली क्षेत्र के 65, सिविल लाइन एवं स्टेशन रोड के 20-20 स्थान होलिका दहन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा।
नहीं बिकेगी शराब
होली के समय किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री न हो इसके आदेश जारी किए गए हैं। जो भी शराब बेचता पाया जाएगा और पुलिस उसे पकड़ती है तो उस पर पुलिस को ईनाम भी दिया जाएगा।
बाइक पर तीन सवार गुजरे तो होगी कार्रवाई
होलिका दहन के दूसरे दिन दो पहिया वाहन पर तीन सवारियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। इस दिन अगर किसी बाइक पर तीन व्यक्ति जाते मिले तो उन्हें तुरंत थाने में बैठाल लिया जाएगा व चालानी कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो एसपी मुरैना..

