Site icon Kesaria News

मध्यप्रदेश का पहला टेली मेडिसिन डिजिटल क्लिनिक

मध्यप्रदेश का पहला टेली मेडिसिन डिजिटल क्लिनिक केसरिया ख़बर नरसिंहपुर मप्र गाडरवारा /साईखेड़ा

दिल्ली प्रदेश में खुले मोहल्ला क्लिनिक के बारे में आपने जरूर सुना होगा कि कैसे दिल्ली सरकार ने आम आदमी तक स्वास्थ सुविधा उपलब्ध करने के लिए छोटे छोटे मोहल्लों में डिस्पेन्सरी क्लिनिक की शुरआत की जिसमे तमाम इलाज और दवाएं मुफ्त मुहैया कराई जा रही है। इसी से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के गाडरवारा विकासखण्ड के गाँव मेहरागांव की निवासी माया विश्वकर्मा ने भी इसी तरह के डिजिटल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत की है।।

सुकर्मा फॉउंडेशन के बैनर तले यह टेली मेडिसिन सेंटर अपने आप मे खास तरह का प्राथमिक डिजिटल उपचार केंद्र है जो पूरी तरह इंटरनेट के मध्यम से संचालित होगा ।इसमे मरीज सभी रोगों से सम्बधित बीमारी का लाइव स्क्रीन पर टेली मोनिटरिंग के जरिये देश विदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे परामर्श ले सकेंगे।इस डिजिटल केंद्र में स्क्रीन से लगी एक दवाई की मशीन है जिसे ऑटो मेडिसिन वेंडिंग मशीन कहा जाता है, डॉक्टर के परामर्श से जो डिजिटल पर्ची मरीज को मिलेगी उस इस वेंडिंग मशीन पर लगाते ही जरूरत की दवाई निकल आएगी । इस तरह की यह प्रदेश का पहला डिजिटल स्वस्थ केंद्र होगा।

माया का कहना है : मेरा मानना है कि एक स्वस्थ एवं शिक्षित महिला ही सशक्त महिला बन सकती है , और एक सशक्त महिला स्वरोजगार के साधन जुटा सकती है उससे ही सशक्त समाज बन सकता है। इसलिए मेरा ध्यान अपने समाज की महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ और शिक्षित करने पर है।आज जहाँ प्राइवेट क्लिनिक में डॉक्टर हाथ लगाने भर के 200 रुपये ले लेते है ऐसे में इस डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र पर न्यूनतम खर्च में प्राथमिक इलाज मिल सके यही मेरा मकसद है। आने वाले समय मे यहाँ कई तरह के टेस्ट सुविधा भी उपलब्ध होगी जिससे आसपास के हजारों ग्रामीणों को नरसिंहपुर नही जाना पड़ेगा।

केसरिया न्यूज़ के लिए ,आलोक हरदेनिया की विशेष रिपोर्ट

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version