Site icon Kesaria News

डॉ. मिश्रा ने ग्राम बसई में किया सीएम राइज स्कूल का भूमि-पूजन

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम बसई में किया सीएम राइज स्कूल का भूमि-पूजन…

भोपाल/दतिया 

20 अप्रैल, 2023

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरूवार को दतिया के ग्राम बसई में 38 करोड़ 96 लाख रूपये लागत के सीएम राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में बसई पीछे नहीं रहेगा।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सीएम राइज स्कूल सभी सुविधाओं से पूर्ण रहेगा और यहाँ पढ़ाई की सुविधा भी उत्कृष्ट श्रेणी की होगी। बच्चों को लाने-ले जाने के लिये बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिक्षा के हब के रूप में विकसित होते दतिया के विकास में बसई की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किये जा रहे पंजीयन की भी जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने आश्वस्त किया कि सभी पात्र बहनों को योजना का लाभ मिलेगा।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version