Site icon Kesaria News

दमोह- जबलपुर स्‍टेट हाइवे पर अनियंत्रित बस पलटी, 4 यात्री घायल

दमोह : दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे की गुबरा सीमा पर लोक सेवा ट्रेवल्स की मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में करीब चार लोग घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर संग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े, जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, थाना प्रभारी जबेरा विजय अहिरवार पहुंचे हैं।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है । इसके साथ ही एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार जबलपुर से दमोह जा रही लोक सेवा ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक बेकाबू होकर गुबरा सीमा पर पलट गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। इनमें से तीन से चार यात्रियों को चोट आई है। जिन्हें कटंगी स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया है ।
चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने ने बताया सुबह 9 बजे के करीब जबलपुर से लोक सेवा यात्री मिनी बस दमोह की ओर जा रही थी। यह बस गुबरा सीमा ढाबा के पास बेकाबू होकर पलट गई । तीन चार यात्रियों के घायल होने पर 108 वाहन की मदद से कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
उन्‍होंने बताया कि बाकी यात्री सुरक्षित हैं और निजी वाहन से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। यात्री बस पलटने की घटना के बाद घटनास्थल पर कटंगी जबेरा संग्रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version