Site icon Kesaria News

राहुल गांधी ने उज्जैन में किए महाकाल के दर्शन, उनके सामने कुछ लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

उज्‍जैन। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी उज्जैन पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महाकाल दर्शन किए। दहलीज पर जाकर भगवान को प्रणाम किया। वे गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक नहीं कर पाए। दरअसल शिवनवरात्र होने के कारण भगवान के शृंगार का समय तीन बजे से शुरू हो गया था। इस दौरान किसी भी वीवीआइपी को भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। कुल 14 मिनट मंदिर में रुके।
राहुल गांधी जैसे ही नंदीहाल से रोड शो के लिए निकले कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे, इस पर नंदी हाल वह गणेश मंडपम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल राहुल के नारे लगाते रहे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version