धार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंची। यहां बदनावर में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास नहीं चाहते हैं। वो ईडी और सीबीआई से कांग्रेस को कुचलते हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता जब भी भाषण देते हैं, कांग्रेस के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी और खरगे मिलकर कांग्रेस को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से क्यों निकाल दिया?

