Site icon Kesaria News

सिंगरौली के हर्रई एनसीएल ग्राउंड में कुछ ही देर में पहुंचेंगे सीएम डा मोहन यादव

गुरुवार को सीएम डा मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर कुछ ही देर में सिंगरौली के हर्रई एनसीएल ग्राउंड पहुंचेंगे। सिंगरौली में वे जनआभार यात्रा में शामिल होंगे। फिर वे एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगरौली के ग्राम हर्रई से जनआभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे विभिन्न वर्गों और समुदायों व संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे और यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत वे 229.55 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन और अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version